बुधवार, 20 मार्च 2013

ऐसा भी होता है ........

आपके खिड़की पर पहुँचते ही
टिकट ख़त्म हो जाये, ऐसा भी होता है ..
आपके पहुँचते ही
ट्रेन निकल जाये, ऐसा भी होता है ....
हाथ से छूटते ही सिक्का
नाली में गिर जाये, ऐसा भी होता है ....
गुरूद्वारे पहुँचते ही
लंगर ख़त्म हो जाये, ऐसा भी होता है ....
स्टेडियम पहुँचते ही
मैच ख़त्म हो जाये, ऐसा भी होता है .....
भोज में आपका नंबर आते ही
कुल्फी ख़त्म हो जाये, ऐसा भी होता है ...
पूरे शरीर पर साबुन मलते ही
नल में पानी चला जाये, ऐसा भी होता है ...
क्रिकेट में आपकी बैटिंग आते ही
ओवर ख़त्म हो जाये, ऐसा भी होता है ....
आपके सर मुंडाते ही
ओले पड़ जाये, ऐसा भी होता है ....!!!

नरेन्द्र 'नरेन'
२० मार्च २०१३

7 टिप्‍पणियां:

  1. उत्तर
    1. काफी लोगों ने कहा है - "ऐसा ही होता है" - इसका मतलब दुनिया में सिर्फ चंद लोग ही अपने आप को बदनसीब न समझें ....!!!

      हटाएं
  2. Bahut Sahi kahaa, hum sab ke saath kabhi na kabhi jeewan mein aisa hua hai...

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. बहुत से लोगों ने कहा है कि उनके साथ अक्सर ऐसा ही होता है !

      हटाएं