गुरुवार, 25 जुलाई 2013

"बरसात"

बरसात का जादू भी ऐसा, 
कि सर चढ़ कर बोलता है 

बादल भी अब आवारा की तरह, 
इधर उधर डोलता है,

बरस जाता है झम्म से, 
पल भर में कहीं भी कभी भी

वह तो हम से ना कुछ पूछता है, 
ना कुछ बोलता है !!

सब याद है....

"सब याद हैं... "

पिलानी हॉस्टल के सुहाने दिन सब याद हैं...  

स्कूल से छुट्टी ले कर दोस्तों के रूम से लड्डू चुराना
खाली डिब्बा दिखा कर फिर जोर से  खिलखिलाना,

भाग कर फिल्में देखना "डिब्बा" सिनेमा-हॉल में रात को 
हॉस्टल से हम ऐसे निकलते थे जैसे चोरों की बारात हो,

पिलानी हॉस्टल के सुहाने दिन सब याद हैं....  

मैस के पीछे वो बर्तन मांजता, झीखता "टी सी"
सुबह-सुबह खारा सर की वो बेरहम पी टी,

सन्डे की वो धूप में घंटों बैठ कर तेल की मालिश 
स्कूल के काले जूतों पर वो चेरी-ब्लॉसम की पॉलिश,

सातवीं कक्षा की डोरमेट्री में बजरंग जी की डाकू की कहानी 
आठवीं के हॉस्टल-रूम में वो खेल-खेल में "लम्बी घोड़ी" बनानी 

पिलानी हॉस्टल के सुहाने दिन सब याद हैं ....

बिड़ला पब्लिक स्कूल के लड़कों की मज़ाक उड़ाना 
उनको हर खेल में उनके ही मैदान में खूब हराना,

धीरे से अध्यापकों को उनके मज़ाक-नाम से पुकारना 
उनके घूर कर देखने पर फिर उनसे ही नज़रें चुराना,

पिलानी हॉस्टल के सुहाने दिन सब याद हैं .......  

हर सन्डे को बिट्स ऑडी में वह नई-नई फिल्में देखना
इंटरवल में ऊपर बालकनी में बैठे सुंदर चेहरों को ताकना,

पूरे सप्ताह फिर उस फिल्म के गाने बाथ-रूम में गुन-गुनाना
बाथ-रूम के बाहर खड़े मुंडू को फिर बड़ा-सा मुक्का दिखाना,

पिलानी हॉस्टल के सुहाने दिन सब याद हैं ......

घर से आयी माँ की चिट्ठी को बार-बार पढ़ना
कोई और ना पढ़ ले, बुझे मन से उसे फाड़ना 

अकेले में माँ को याद करके वो चुपके से रोना 
जा कर वाश-बेसिन में फिर थोबड़े को धोना,

घर से राखी ना आने पर वो खुद उदास हो जाना 
दोस्तों की बहनों से फिर हंस कर राखी बंधवाना,

घर को याद करके रो रहे दोस्तों को खूब हँसाना 
खुद भी भीगी आँखों से फिर धीरे से मुस्कुराना,

नरेन्द्र 'नरेन'
25.7.2013 

सोमवार, 8 जुलाई 2013

"अजब क्रिकेट - ग़ज़ब क्रिकेट"

मैच फिक्सिंग ने कर दिया क्रिकेट का सत्यानाश,
भारतीय दर्शक देखो फिर भी नहीं होते निराश.

नहीं होते निराश खेल ये देखो अजब है, 
गंजे भी जोर से बोलते "नो बाल" गज़ब है.

क्रिकेट के मौसम में सरकारी दफ्तरों का भट्ठा जाम,
उनका क्या जिक्र जब घरों में भी नहीं होता कुछ काम.

हमारे ये क्रिकेट-खिलाड़ी सुना है करोड़ों में खेलते हैं,
कुछ को ना जाने फिर भी हम क्यूँ बार-बार झेलते हैं.

कह "नरेन" कविराय अब तुम क्रिकेट पर कुछ ना बोलिए,
इस नवाबी-खेल की जब बात हो, ना कुछ सोचिये ना कुछ तौलिये !

नरेन्द्र  "नरेन"
8.7.2013